Pages

Sunday, May 27, 2012

अब गोवा में भी उड़ेंगे सीप्लेन

मालदीव व दुनिया की कई अन्य जगहों पर लोकप्रिय सी-प्लेन अब भारत में भी कई जगहों पर दिखने लगेंगे। पिछले साल जनवरी में अंडमान निकोबार द्वीप में भारत की पहली सी-प्लेन सेवा शुरू करने वाली कंपनी मेहएयर (मैरिटाइम एनर्जी हैली एअर सर्विसेज) ने अब गोवा, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में भी सी-प्लेन सेवा शुरू करने की योजना बना रही है।


सी-प्लेन वह छोटा हवाई जहाज होता है जो पानी पर टेक ऑफ व लैंडिंग करता है। छोटे-छोटे द्वीपों पर आने-जाने के लिए इस तरह के सी-प्लेन बहुत उपयोगी होते हैं क्योंकि पानी के रास्ते जाने में वक्त बहुत लगता है और बड़े सामान्य हवाई जहाजों के लिए हवाईअड्डे, लंबी रनवे की जरूरत होती है। फिर सी-प्लेन चूंकि बहुत ज्यादा ऊंचाई पर नहीं उड़ते हैं, इसलिए उनसे समुद्र का बेहद शानदार हवाई नजारा मिलता है। पर्यटकों के लिए सी-प्लेन बड़ा आकर्षण होते हैं।

मेहएयर को गोवा में अपने ऑपरेशन के लिए इजाजत मिल गई है और उसने इसके लिए आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्रालयों से एमओयू पर भी दस्तखत कर लिए हैं। अगर सब ठीक रहा तो संभव है कि मानसून के बाद गोवा में सी-प्लेन उडऩे लगें। उसने केरल, पश्चिम बंगाल, गुजरात व लक्षद्वीप की सरकारों के पास भी इसके लिए प्रस्ताव भेजे हैं। कंपनी नौ यात्रियों की क्षमता वाले छह नए सेसना कारवां एम्फिबियेन प्लेन खरीदने की प्रक्रिया में है। आगे जाकर उसकी श्रीलंका में भी ऑपरेशन शुरू करने की योजना है।

0 comments: